छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे सूची में नाम शामिल नहीं होने से सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा
Hundreds of villagers erupted in anger after their names were left off the Pradhan Mantri Awas Yojana survey list.
लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद के फिंगेश्वर ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे सूची में नाम शामिल नहीं होने से सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण जनपद पंचायत फिंगेश्वर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर अधिकारियों के नहीं मिलने पर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद उनका नाम पीएम आवास योजना की सर्वे सूची में नहीं जोड़ा गया। कोमा, पंडरीतरई, किरवई, रोबा, अरंड, फुलझर, बोड़की और जोगीडीपा समेत 10 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पंचायतों पर लापरवाही और पात्र हितग्राहियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


