सैकड़ों छात्र प्राचार्य हटाओ की तख्ती लेकर सड़क पर उतरे

Hundreds of students took to the streets carrying placards demanding the removal of the principal.

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद के पीएम श्री स्कूल में पिछले 5 दिनों से चल रहे अंतर्कलह का आज उस समय पटाक्षेप हुआ जब स्कूल के सैकड़ों छात्र प्राचार्य हटाओ की तख्ती लेकर सड़क पर उतरे। नारेबाजी करते हुए रैली के शक्ल में छात्र कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए। ज्ञापन देकर प्राचार्य वंदना पाण्डेय पर कई गंभीर आरोप तक लगाया और न्याय की मांग कर डाली। एडीएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। इधर डीईओ ने प्राचार्य के उस रिपोस्टिंग के आदेश को निरस्त कर दिया जिसे स्कूल शिक्षा विभाग ने 29 जनवरी को जारी किया था।
दरअसल अक्टूबर 2025 में निलंबित किए गए प्राचार्य वंदना पाण्डेय को बहाल कर दोबारा पीएम श्री स्कूल में भेजने के बाद संस्थान में अंतरकलह शुरू हो गया था। 5 फरवरी को संस्थान के शिक्षकों ने आदेश निरस्त करने की मांग और सामूहिक स्तीफा देने पहुंचे थे। मामले में जांच शुरू नहीं हो पाया था इधर शिकायत लेकर पहुंचे शिक्षिकाओं का रिल वायरल हो गया। आज छात्रों के प्रदर्शन ने अंतर्कलह चरम सीमा पर पहुंचा दिया। इधर प्रशासन की फजीहत होता देख फिर अफसरों ने आनन फानन में कार्यवाही शुरू कर दिया है। पोस्टिंग आदेश को निरस्त करने के साथ ही रिल मामले में शिक्षिकाओं के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।

 

Exit mobile version