छत्तीसगढ़राजनीति

सैकड़ों केमिस्टों व पूर्व कॉंग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दिलाई सदस्यता

रायपुर। गोहरापदर विश्व के सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी माने जाने वाली भारतीय जनता पार्टी का प्रतिदिन विस्तार होते जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउन्सिल के अध्यक्ष कॉंग्रेस के ज़िला महामंत्री अरुण मिश्रा ने सैकड़ों साथियों के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक किरण सिंहदेव ने पार्टी का पटका पहनाकर प्रवेश कराया, साथ ही पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

जानकारी हो कि छत्तिसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउन्सिल के अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्रा छत्तिसगढ दवा विक्रेता संघ के जनसंपर्क अधिकारी व जिला दवा विक्रेता संघ गरियाबंद के अध्यक्ष भी हैं, कॉंग्रेस के ज़िला महामंत्री जैसे दायित्व में रह चुके है, देवभोग और झाखरपारा के ज़मीनी सतह पर मजबूत और प्रतिष्ठित नेता के रूप में उनकी पहचान हैं।मिश्रा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को लोकसभा के चुनावों में काफ़ी फ़ायदा होने के अनुमान भाजपा कार्यकर्ता लगा रहे हैं।

अरुण मिश्रा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प, हिंदुत्व, सामान्य मानवीय को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से उन्होंने जनसेवा करने का निर्णय लिया.उन्होंने आगे कहा की भाजपा की सबका साथ, सबका विकास की धारणा सामान्य जन को एकता के सूत्र में बांधती है।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा ज़िलाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धनसिंह माँझी, पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोहरापदर गुरुनारायण तिवारी, देवभोग मंडल अध्यक्ष लुद्रास साहू, सुधीर पटेल, खीरलाल नागेश, शोभाचंद्र पात्र, पदुलोचन जगत, पवन जैन, तानसिंह माँझी, शेख़ शल्लाबुद्दीन की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट फ़ार्मेसी काउन्सिल के अध्यक्ष अरुणकुमार मिश्रा के साथ ज़िला दवा विक्रेता संघ के सचिव अश्वनी ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमीन मेमन, उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, हेमंत मिश्रा रितेश तिवारी, अरविंद नागेश श्रीकांत वैष्णव, देवानंद साहू, तोरण सेन, विजय शंकर वर्मा निलकंठ ध्रुव, वासुदेव साहू धीरज साहू, रूपेन्द्र सिन्हा, दाऊलाल यादव दशरथ साहू सहित सैकड़ों की संख्या में आमजनों ने भाजपा प्रवेश किया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button