देशदेश-विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

होटल अमलतास का संचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाना मध्यप्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति महिला प्रधान संस्कृति है। हमारे नक्षत्र मंडल और सौर मंडल में भी माता को प्रधानता दी गई हैं। सभी ग्रह पुरुष प्रधान है लेकिन वसुंधरा यानि धरती माता प्रधान है। हम धरती को मां मानकर प्रणाम करते है और आशीर्वाद लेते है। वैसे ही समाज में भी परिवार की धूरी हमारी माता और बहने है। विश्व में 200 से अधिक देश हैं, लेकिन भारत को मां का स्थान दिया गया है। भारत माता बोलते ही जय का उद्घोष स्वतः ही आ जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी मातृ संस्कृति और परंपरा देवी और देवताओं के स्मरण करने में भी झलकती है। माता के बिना किसी भी देवता को याद करना अधूरा माना जाता है जैसे सीता राम, राधा कृष्ण। माता का नाम पहले और देवता का नाम बाद में पुकारा जाता है।

सिक्योरिटी गार्ड माला चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतपुड़ा की गोद में महिला शक्ति को समर्पित इस अनूठे प्रयास के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर होटल अमलतास के संचालन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होटल अमलतास में संचालन के लिए कार्यरत सभी महिलाओं से परिचय प्राप्त कर सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सिक्योरिटी गार्ड माला चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देने की पहल करने पर महिलाओं की ओर से आभार व्यक्त किया।

पचमढ़ी में हिमालय और स्विटरलैण्ड जैसा खुशनुमा वातावरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतपुड़ा की पहाड़ियों में बसे हमारे पचमढ़ी में हिमालय और स्विटजरलैण्ड के समान खुशनुमा वातावरण है। पचमढ़ी आकर मन आनंद से भर जाता है। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में पूर्व के कार्यकाल और वर्तमान अनुभव सांझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी के प्रयासों से मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इस वर्ष लगभग 11 करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए है। मध्यप्रदेश पर्यटन के सभी आयाम धार्मिक पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहर आधारित पर्यटन, वन्य जीव पर्यटन आदि को अपने में समेटे हुए है। इसलिए देश के साथ साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के वन्य जीव संपदा में वृद्धि करने और चीता के पुनर्स्थापन के लिए मध्यप्रदेश को चुनने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को ही कूनो में दो चीतों को जंगल में स्वतंत्र विचरण के लिये छोड़ा गया है। यह चीते नहीं है यह हमारा संकल्प और हमारी हिम्मत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान ने मध्यप्रदेश की धरती को सभी प्रकार का यश प्रदान किया हैं। प्रदेश की धरती सभी संपदाओं से परिपूर्ण हैं। वन संपदा, भूगर्भ संपदा और सबसे बढ़कर मानव संपदा में मध्यप्रदेश परिपूर्ण राज्य है। मानव संपदा ने हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की पहल -राज्य मंत्री श्री लोधी

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में हमारे गौरवशाली प्रदेश को देश में प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने के उ‌द्देश्य से विभिन्न स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। पर्यटन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये होटल अमलतास का पूरा संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किये जाने की पहल की है। इसके लिये 23 स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षित कर नियुक्त किया गया है। प्रबंधक, हाउसकीपर, स्वागतकर्ता, किचिन स्टाफ, फूड एण्डक ब्रेवरेजस, माली, चौकीदार, शेफ जैसी जिम्मेदारी भी महिलाओं द्वारा ही निभाई जाएगी।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने बताया कि पर्यटकों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए होटल नीलांबर स्काई लाइन का नवीनीकरण किया गया है। निगम के इस इकाई में 16 लग्जरी कक्ष, बेहतरीन डायनिंग एरिया तथा कक्षों में अटैच्ड मॉडर्न बाथरूम, क्वालिटी फर्निशिंग और एनर्जी एफिशिएंट सिस्टम विकसित किए गए है। इनफिनिटी पूल, शानदार लैण्ड- स्केपिंग, पार्किग सहित अन्य जनसुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां पर्यटकों को हाई एण्ड लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध होगी। एक व्यू पॉइंट भी बनाया गया है जहां से पर्यटक पचमढ़ी के विहंगम दृश्यों का आनंद ले सकेंगे।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह नवाचार किया गया है। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत चयनित 50 पर्यटन स्थलों पर 40 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा की और 10 हजार महिलाओं को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी की स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक सरोकार की इस दिशा में कार्य करते हुए दिव्यांग जन को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। निकट भविष्य में सिर्फ दिव्यांग बहनों और बंधुओं द्वारा होटल संचालन की पहल की जाएगी।

होटल अमलतास के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के प्रयासों और उपलब्धियों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मां दुर्गा को समर्पित स्थानीय बुंदेली लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी और विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम डॉ. इल्लैयाराजा टी, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा और संबंधित अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button