सोहागी में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंदा, महिला समेत तीन की मौके पर मौत, चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Horrific road accident in Sohagi: Trampled by an uncontrolled tractor, three people including a woman died on the spot, driver absconded, police engaged in search

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठिला स्थित कोनिया कला में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सामने से आ रहे तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों शव कई फीट दूर जा गिरे।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में 19 वर्षीय कमलेश कोल (भुनगांव), 35 वर्षीय करण कोल (लखवार) और 45 वर्षीय सीता कोल (लखवार) शामिल हैं। तीनों किसी कार्य से भुनगांव से लखवार की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आए ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसडीएम प्रभाशंकर त्रिपाठी और सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचकर राहत व जांच कार्य में जुट गए। तीनों शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद त्योंथर सिविल अस्पताल भेजा गया।

 

एसडीएम ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा चुकी है और परिजनों को शासन की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है तथा फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version