छत्तीसगढ़

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर में लगी आग, चालक जिंदा जला; ट्रक ड्राइवर गंभीर

Horrific road accident in Balrampur: Trailer catches fire, driver burnt alive; truck driver critical

लरामपुर। जिले के रामानुजगंज–वाड्रफनगर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम महुली के पास ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिसमें फंसकर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था। ट्रक को विजयनगर निवासी संतोष गुप्ता (44) चला रहे थे। इसी दौरान सामने से क्लिंकर लोड कर आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर कोरबा के दीपिका क्षेत्र से आ रहा था।

टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेलर चालक अरबाज (28) केबिन में ही फंस गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। कुछ ही देर में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का शीशा तोड़कर चालक संतोष गुप्ता को बाहर निकाला। वह भी केबिन में बुरी तरह फंस गया था। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button