लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद से छुरा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नहर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक और स्कूटी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग फोटो व वीडियो बनाते रहे।
घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
वही एक लोहझर निवासी घायल को रायपुर रिफर किया गया है
साथ ही दुर्घटना मे दूसरे घायल अवस्था पहुंचे खरहरी निवासी दीनबंधु चक्रधारी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गईं है।
