ज्योतिष

Horoscope of May 16 : इन राशियों का ऐसा होगा आज का दिन

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वाले लोग ध्यान रखें कि भाग्य आपके पक्ष में हैं, इनका भरपूर सम्मान और सदुपयोग करें. सभी महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जाएंगे. घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा. कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी हो सकती है. वर्तमान गतिविधियों पर कोई भी पुराने गिले-शिकवे हावी ना होने दें. क्योंकि इस समय किसी दोस्त से संबंध खराब होने जैसी स्थिति बन रही है. अपने गुस्से और कड़वे बोल पर अंकुश लगाकर रखें. स्वभाव में लचीलापन रखना अति आवश्यक है.

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वाले लोगों का व्यवसाय और परिवार में उचित व्यवस्था तथा अनुशासन बनाए रखने में विशेष प्रयास रहेगा, और आप सफल भी होंगे. मौज मस्ती के बाद अब बच्चों का ध्यान दोबारा अपनी पढ़ाई की तरफ एकाग्रचित रहेगा. किसी वस्तु के खोने या रखकर भूलने से तनाव रहेगा. चिंता ना करें, वस्तु आपको मिल जाएगी. घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है. इस समय किसी भी यात्रा संबंधी कार्यक्रम को स्थगित रखना ही उचित रहेगा.

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि ला रहा है. आप अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता से कुछ उत्तम कार्य कर जाएंगे. समाज और निकट संबंधियों में आप की उपलब्धियों की सराहना होगी. घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा में भी आपका ध्यान रहेगा. रिश्तेदारों के साथ मिलते-जुलते समय इस बात का ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा ना उठे, वरना संबंधों में और ज्यादा दूरियां आ जाएंगी. विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई से हट सकता है, जिससे उनकी शिक्षा में व्यवधान आएगा.

सिंह
सिंह राशि वाले लोग इस समय भावुकता की बजाय दिमाग से काम ले, आप किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे. निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार विचार विमर्श होगा, जो कि आपके हित में रहेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी आपका विशेष रहेगा.
कभी-कभी आपका चिड़चिड़ापन और दखलअंदाजी परिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. सबको अपनी योग्यता अनुसार कार्य करने की स्वतंत्रता देना आवश्यक है. फिजूलखर्ची की वजह से धन संबंधी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं.

कन्या
कन्या राशि के लोगों का धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कार्यों में उचित सहयोग रहेगा. मान सम्मान और प्रतिष्ठा भी हासिल होगी. विद्यार्थियों को अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी. भविष्य में इससे संबंधित बेहतरीन जॉब के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. घर में बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें. उनपर ज्यादा अंकुश लगाना और गुस्सा करना उन्हें जिद्दी बनाएगा. घर का वातावरण भी दूषित होगा. पुराने नकारात्मक मुद्दे ना उठाकर वर्तमान गतिविधियों पर ही कार्य करें तो उचित रहेगा.

कर्क
कर्क राशि वाले स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज इससे संबंधित कार्यवाही शुरू करने का उत्तम समय है. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके स्वास्थ्य और पर्सनैलिटी में और निखार लाएगा. सामाजिक गतिविधियों में भी आपका कुछ समय व्यतीत होगा. बच्चों की संगत और गतिविधियों का ध्यान रखना आवश्यक है. किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. युवा वर्ग अपने करियर के प्रति लापरवाही ना बरतकर अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहे.

तुला
तुला राशि वाले लोगों की योग्यताओं और उपलब्धियों के सामने विरोधी परास्त होंगे. उनके द्वारा की गई कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं होगी. अपनी सभी योजनाओं को कार्यरूप में परिणित करने का उचित समय है, सफलता आपकी राह देख रही है. अपनी ज्यादातक आकांक्षाओं को जल्दी पूरा करने के प्रयास में कोई अनुचित कार्य ना करें, क्योंकि ऐसा करना आपकी बदनामी का कारण बन सकता है. विद्यार्थी भी गलत प्रवृत्ति के दोस्तों से दूर ही रहे, क्योंकि इसका दुष्प्रभाव उनकी पढ़ाई और करियर पर पड़ सकता है.

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी मामले को पूरा करने का उचित समय है, अवश्य ही सफलता हासिल होगी. अधिकतर काम समय पर पूरे होने से मन में सुकून रहेगा. आप नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई नीतियों को पूरा करने में भी जुट जाएंगे. किसी की बातों में आकर आप कोई गलत फैसले भी ले सकते हैं. इस समय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें. अपने गुस्से पर भी काबू अवश्य रखें. भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में आपको विशेष प्रयास करना पड़ेगा.

धनु
धनु राशि वाले आज किसी भी काम मे जल्दबाजी और लापरवाही ना करें. कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह विचार विमर्श कर लें, इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे. आय के नए स्त्रोत बनेंगे. घर में बुजुर्गों का भी प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में बिल्कुल ना आए. बेहतर होगा कि घर के वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण करें. पैसा उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें.

मीन
मीन राशि वाले आज जो भी प्लानिंग करेंगे, उसे पूरा करने में भी सक्षम रहेंगे. फोन से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा. किसी उत्सव समारोह में जाने का आमंत्रण भी मिलेगा. घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है. ध्यान रखिए की खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रह सकता है. ऑनलाइन शॉपिंग करते समय पेमेंट बहुत सावधानी पूर्वक करें, वरना कोई धोखा हो सकता है. विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिलने से निराशा और तनाव रहेगा.

मकर
मकर राशि वाले लोग व्यस्ततम दिनचर्या से हटकर जिंदगी में नयापन लाने के लिए अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करेंगे. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मुलाकात करने में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा. कहीं से रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशियों में और ज्यादा इजाफा होगा. घर और बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान मे गुस्से की बजाय संयम और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है. इससे समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी. ध्यान रखें कि घर के बड़े बुजुर्गों का भी मान-सम्मान बना रहे

कुंभ
कुंभ राशि वाले इस समय लोगों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने दिल की आवाज को सुने, आपको अवश्य ही उचित राह मिलेगी. फैसले लेने में भी आसानी होगी. अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है तो आज वसूल करने का उचित समय है इसलिए प्रयासरत रहे. किसी भी तरह की यात्रा या दोस्तों के साथ मेलजोल के प्रोग्राम को स्थगित करें. इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा. बल्कि किसी के साथ कहासुनी हो सकती है. बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता लगने पर शांतिपूर्ण तरीके से समझाना उचित रहेगा.

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button