धर्म/आध्यत्म/ज्योतिष

Horoscope of June 4: इन तीन राशियों के जातकों को मिलेगी उपलब्धि, पढ़ें राशिफल

वृष
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने करीबियों से कोई उपलब्धि पाने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको समस्या दे सकता है। आप अपने खानपान में सात्विक भोजन को रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी काम में यदि लापरवाही की तो यह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। सामाजिक प्रयासों में आप अनुशासन रखेंगे और सबका साथ में सहयोग बनाए रखें। परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

मेष
आज का दिन आपके लिए कोई शारीरिक कष्ट लेने लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ठगी स्वभाव और परिचित लोगों से सावधान रहना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप बढ़ने से आपको खुशी होगी। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपकी माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की बहसबाजी हो सकती है। आप अपने कामों के प्रति सजग रहें, तभी वह पूरा हो सकेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं।

कर्क
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी तीसरे व्यक्ति के कारण से मनमुटाव हो सकता है। करीबियों के साथ आप कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। समन्वय की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। बड़ों की सलाह पर चलने से आप किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करना है, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। जीवनशैली में सुधार आएगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। आपका कोई विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेगा, जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें और आपके अंदर आज एक्सट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर लगाकर व्यर्थ ना करें। कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में भी आप रुचि बनाए रखेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप संकीर्णता व स्वार्थ का त्याग करके आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी श्रेष्ठ कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह कहासुनी हो सकती है। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए कुछ चुनौती से भरा रहने वाला है। आपको सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में नाकामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। यदि घर परिवार में आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर्स से कोई गलती हो सकती है। धन संबंधित मामलों में आप अत्यधिक मेहनत करके किसी काम में सफलता पा सकते हैं। माता जी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें।

मकर
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको धन संबंधित कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोग कुछ नए लोगों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलने से वह पूरे होंगे, लेकिन आप अपने खानपान में नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपकी किसी परिवार के सदस्यों को दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी।

कुंभ
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग बनाए रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो वह पूरा अवश्य होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी।

मीन
आज आपके मन में दान पुण्य के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और यदि आपको किसी से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नयी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। कला कौशल में भी सुधार आएगा। बिजनेस कर रहे लोग आज उसमें कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आपको आज किसी काम में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button