धर्म/आध्यत्म/ज्योतिष

horoscope of 14 june : इन चार राशियों के जातकों को मिल सकता है सकारात्मक परिणाम, पढ़िए राशिफल

वृष
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। कामकाज में कमी होने के कारण आप अपने खर्चों में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से मदद की आवश्यकता होगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और किसी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आप खुश रहेंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए किसी संपति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने से खुशी होगी,लेकिन संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। कोई काम आज आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।

मेष
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे और आप घर परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब भी अवश्य होंगे। आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आपको आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी धन संबंधित वाद विवाद को लेकर बातचीत कर सकता है।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा और आपके खर्चों को लेकर आपके माता-पिता भी परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपकी किसी संपत्ति का सौदा हो सकता है।

कर्क
आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचें, नहीं तो समस्या होगी। आपका कोई मित्र आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कन्या
आज का दिन आपके लिए घर परिवार में खुशियां लेकर आने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा और आपका लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं।

तुला
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने लेनदेन पर पूरा ध्यान दें और कार्यक्षेत्र में आप किसी को जिम्मेदारी ना दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। अपने कामों में आप सजगता से आगे बढ़ेंगे। आप सकारात्मक सोच का आज कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ उठाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी और किसी से यदि धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। समन्वय की आप भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप बाहरी व्यक्तियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें।

धनु
आज का दिन आपके लिए किसी काम को अति उत्साहित होकर करने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपनों की साख व सम्मान बनाएं रखना होगा। पारिवारिक विषयों पर आप फोकस रखें। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता व्यर्थ होगी। जल्दबाजी में आपको कोई निर्णय लेने से सावधानी बरतनी होगी और आपके किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण आज आपको समस्या होगी।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रहेगा और आप अपने लक्ष्य पर पूरा जोर देंगे। करीबियों का सहयोग आपको अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी आवश्यकताओं की एक सूची बनाएं, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको किसी लक्ष्य को समय पर पूरा करने की सोच बनाएं रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई प्रिय मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलेंगे और वाणिज्य की नीतियों पर जोर बनाएं रखेंगे। सगे संबंधियों से मेलजोल बना रहेगा और भाइयों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को समय से पहले करके देंगे। आपको बड़ों का आदर और सम्मान करना होगा। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके विविध मामले भी सब पर रहेंगे और पारिवारिक परिस्थितियां यदि गंभीर चल रही थी, तो वह भी सुधरेंगी। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और धन-धान्य में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार में सदस्यों के बीच अनुशासन व नियमों को बनाए रखना होगा और आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी और जीवन स्तर में भी सुधार होगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करनी होगी।

मीन
आज का दिन आपके लिए कुछ नई कोशिश करने के लिए रहेगा और वह रंग लाएगी। व्यक्तिगत मामले आपके बेहतर बनेंगे। आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको आज किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी और विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। कोई काम आप वरिष्ठ सदस्यों की निगरानी में करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button