छत्तीसगढ़रायपुरहमर प्रदेश/राजनीति

गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा, छत्तीसगढ़ के 181 पुलिस अधिकारी.कर्मचारी होंगे सम्मानित

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रायल ने देश के विभिन्‍न राज्‍यों की पुलिस के 348 अफसरों और कर्मच‍ारियों को पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई है। इनमें सबसे ज्‍यादा 181 छत्‍तीगसढ़ पुलिस के अफसर और जवान शामिल हैं।

एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे,एसपी आई के एलेसेला, समेत निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक को केंद्रीय गृह मंत्री का पुलिस पदक मिलेगा। सबसे अधिक जवान कांकेर नक्सल मुठभेड़ मामले में सम्मानित होंगे।

आईजी अमरेश मिश्रा को भी केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एनआईए में पदस्थापना के दौरान  इन्वेस्टिगेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी इन्वेस्टिगेशन में केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button