मध्यप्रदेश

घर में चोरी का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹80 हजार के जेवर बरामद; एक आरोपी फरार

Home burglary solved: 2 accused arrested, jewelry worth ₹80,000 recovered; one accused absconding.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा | जवा। जवा थाना पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 80 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं, जबकि मामले का एक आरोपी अभी फरार है।

 

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पल्लऊवा निवासी अरुणा देवी कोल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जवा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती हैं। किसी काम से घर से बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। शिकायत पर जवा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए जेवर बरामद कर लिए गए।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार वर्मा उर्फ राहुल (32) और आदित्य मिश्रा (20), दोनों निवासी पथरौड़ा थाना जवा, के रूप में हुई है। वहीं आदर्श उर्फ मुन्नू द्विवेदी (20) निवासी पथरौड़ा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक रन्नू देवी, उपनिरीक्षक अखिलेश्वर सिंह, आरक्षक सूरज सिंह, वेद प्रकाश वर्मा और अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button