महादेव घाट पुल पर हाईवोल्टेज ड्रामा

High-voltage drama on Mahadev Ghat bridge

रायपुर । रायपुर में युवक और युवती के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना महादेव घाट पुल के पास की बताई जा रही है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

विवाद के दौरान दोनों सड़क किनारे लगे जालीदार गेट से भी टकराते दिख रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहले बहस, फिर शुरू हुई हाथापाई

वीडियो में युवक और युवती पहले किसी बात पर बहस करते दिखाई देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचते हैं और काफी देर तक झूमाझटकी करते रहते हैं। इस दौरान दोनों सड़क किनारे लगे जालीदार गेट से भी टकराते हैं।

विवाद की वजह और दोनों के संबंध का पता नहीं

युवक और युवती के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों के बीच क्या संबंध है और मारपीट की शुरुआत किसने की, यह भी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।

रायपुर में पहले भी सामने आ चुके हैं मारपीट के वीडियो

रायपुर में सार्वजनिक जगहों पर मारपीट की घटनाओं के वीडियो पहले भी सामने आते रहे हैं।

जून 2025: महादेव घाट इलाके में पार्टी के बाद घूमने निकले युवाओं और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया था। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।

अप्रैल 2026: VIP रोड स्थित हाइपर क्लब के बाहर युवती को ‘हाय’ बोलने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया था।

अगस्त 2026: अवंति विहार कॉलोनी में युवतियों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सामने आया था।

अक्टूबर 2026: रामनगर-गुढ़ियारी इलाके में भी युवतियों के बीच झूमाझटकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Exit mobile version