छत्तीसगढ़

रायपुर में हाईटेक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश

High-tech drug racket busted in Raipur

रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने एक युवक को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल उपकरणों के भीतर छिपाकर कोकीन मंगाने का शातिर तरीका अपनाता था।

पुलिस के अनुसार, गीतांजलि नगर निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल को उस समय पकड़ा गया, जब वह देवेंद्र नगर स्थित एक कोरियर कंपनी से पार्सल रिसीव कर बाहर निकल रहा था। जांच के दौरान पार्सल में रखी बीपी (ब्लड प्रेशर) मशीन के भीतर छिपाकर रखी गई 4.55 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कोकीन को एंटीक आइटम और मेडिकल इक्विपमेंट के बीच छिपाकर कोरियर के जरिए मंगवाता था, ताकि किसी को शक न हो। इस बार भी उसने बीपी मशीन के अंदर ड्रग्स छिपाकर मंगवाई थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कोकीन के साथ एक चार पहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ड्राइवर के नाम से कोरियर मंगवाता था और खुद रिसीव करने पहुंचता था।

Related Articles

Back to top button