तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा, 7 यात्री घायल

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में आज सुबह यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है । वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बस लैलूंगा से रायगढ़ के बीच चलती है। बस में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। तेज रफ़्तार होने के कारण बस सुबह साढ़े 7 बजे के करीब घरघोड़ा के चारभांठा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 7 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने घरघोड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त बस क्रमांक सीजी 13 Q 0741 का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Exit mobile version