छत्तीसगढ़

अल्टीमेटम के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, हड़ताल पर जाएंगे वन कर्मचारी

रिपोर्टर : देवीचरण ठाकुर देवभोग

गरियाबन्द। छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारी 1 फरवरी से हड़ताल पर जाने वाले हैं। जानकारी मिली है, कि 12 हजार कर्मचारी 1 फरवरी से हड़ताल पर जाएंगे। दरअसल, कर्मचारी 180 पदों पर संविदा भर्ती के विरोध में है। अगर 1 फरवरी से हड़ताल पर वन कर्मचारी हड़ताल में चले जाते है तो आने वाले दिनों में वनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार अल्टीमेटम के बाद भी सुनवाई नहीं की गई, जिसके बाद ये वन कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। वहीं, इन वन कर्मियों के हड़ताल से तेंदूपत्ता संग्रहण का काम प्रभावित भी होगा। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष डोमार सिंह कश्यप एवं जिला सचिव दिनेशचंद्र पात्र बताया कि उपवन क्षेत्रपाल के 180 पद जो लघु वन उपज संघ के साथ वर्ष 2009 में समझौता के तहत सृजित किए गए थे, जिसे अब विलोपित कर संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि इससे लगभग 540 कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होगी, जिसका विरोध जैसे प्रमुख मांगों के साथ वेतन ग्रेड पे में सुधार, 10-15 वर्षों से लंबित सेटअप पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण मांग को लेकर शासन प्रशासन को लिखित में सूचना दी जा चुकी है। बता दें कि न मांगों पर विचार करने के लिए 25 जनवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन कुछ परिणाम नहीं मिलने पर अब ये वन कर्मी 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button