छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री की आसमान से छ्लांग

पंकज विश्वकर्मा, विशेष संवाददाता

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक टी.एस. सिंह देव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उन्होंने वहां पर अपनी जीवटता दिखाते हुए रोमांचक खेल पैराग्लाइडिंग और पैरा जंपिंग का आनंद लिया । वहां पहुंचे पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा उम्र कोई बाधा नही होती।


पैराग्लाइडिंग जंपिंग में टी एस सिंह देव ने लगभग एक हजार फुट ऊपर से छलांग लगाई। उन्होंने अपनी पैराग्लाइडिंग जंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड साझा किया अपना रोमांच से भरा अनुभव अपने निकटतम लोगों भी बांटा।

Exit mobile version