रिपोर्टर : देवीचरण ठाकुर
गरियाबंद। गरियाबंद के किडनी रोगियों के गांव सुपेबेडा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दौरा किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य व कलश यात्रा निकाल मंत्री का आत्मीय स्वागत करते दिखे। वहीं मंत्री ने भी किडनी पीड़ितो के इस गांव के लिए दिल खोल कर सुविधाओं की सौगात दे दिया। किडनी पीड़ितो से रूबरू होने के बाद मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।
मंत्री ने साय सरकार में किडनी रोगियों के लिए विस्तार किए गए स्वास्थ्य सुविधाओं को बताते हुए कहा की गांव के सभी व्यस्क का स्क्रीनिंग करेंगे, ताकि रोग समय से पहले पकड़ में आ सके। सुपेबेडा समेत सात गांव के लोगों के निशुल्क इलाज व सतत मॉनिटरिंग के लिए एक समन्वय की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। ग्रामीणों को सुविधा मिले इस लिए एक एंबुलेंस को सौगात भी दी गई।
आपको बता दे की सुपेबेडा ग्राम आने से पहले ही मंत्री ने गरियाबंद में विशेष डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ कर, 2 नेफ्रोलॉजिस्ट समेत 5 डॉक्टरों को नियुक्ति करने के साथ जिले में 200 बिस्तर अस्पताल का भी ऐलान कर जिले वासियों का दिल जीतने में कोई कसर नही छोड़ा। मंत्री के दिलेर फैसले को लेकर भाजपा विधायक और स्थानीय लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।
