स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, नर्सिंग काउंसिल का रजिस्टर फिलहाल निलंबित
Health department's strictness, Nursing Council's register suspended for the time being

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ निर्सिंग कउंसिल की रजिस्ट्रर दुर्गा उसारे को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता देने, वित्तीय अनियमिततायाएं, पद का दुरुपयोग समेत अन्य लापरवाही पाए जाने पर की गई है.
उन्हें प्रभार से हटाते हुए रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय से निलंबन आदेश जारी हुआ है.
विभागीय जांच में प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रस्तावित करना, वित्तीय अनियमितता करना, शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाना, तथ्यों को छुपाकर भ्रमित जानकारी प्रस्तुत करना, नियम विरूद्ध कार्य करना और स्वहित में पद का दुरूपयोग करना पाया गया. इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है.


