देशदेश-विदेशमध्यप्रदेश

गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

इंदौर। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक हत्या की घटना सामने आई है, यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर घर के पीछे पटरी पर ट्रेन के सामने कूदकर पति ने भी आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

वायर के तार से पत्नी का गला घोंटा 

बताया जा रहा है कि, देवास जिले से इंदौर में पिछले तीन महीने पहले ही काम करने आए लक्ष्मण कुलकर्णी अपनी पत्नी दो बच्चों के साथ फीनिक्स टाउन शिप में एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहते थे। जहां कल देर रात पति पत्नी में विवाद हुआ, वहीं आज दोपहर फिर विवाद होने के बाद पति लक्ष्मण ने पहले पत्नी मणि का एक वायर के तार से पत्नी का गला घोंटकर हत्या करदी। फिर घर के पास ही रेलवे पटरी पर पति लक्ष्मण ने भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जब मकान मालिक को मृतिका की बेटी ने मां के कमरे में मृतक हालत में पड़े होने की खबर दी तो उसके होश उड़ गए और ततकाल पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा एसीपी ओर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने घटना स्थल को देख पति पत्नी के शवो को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भेजा। एसीपी आदित्य पटले के बतलाया कि पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की फिर खुद ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button