छत्तीसगढ़
नगर वासियों से अपील किया की कचड़ा एक जगह एकत्र कर नगर पंचायत के ई रिक्शा में डाले
He appealed to the residents to collect the garbage and put it in the e-rickshaw of the Nagar Panchayat.

देवीचरण ठाकुर
देवभोग_नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सीएमओ और सफाई कर्मियों ने एक साथ मिलकर कूड़े दान में बेतरतीब फैले कचरे को फेंक ,दिया कचरा प्रबंधन का संदेश दिया एवं नगर वासियों से अपील किया की कचड़ा एक जगह एकत्र कर नगर पंचायत के ई रिक्शा में डाले।
आज नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी ,उपाध्यक्ष सुशील यादव ,सीएमओ दुष्यन्त साहू ने नगर के सफाई कर्मियों के साथ मिलकर वार्ड क्रमांक 5 में बेलाट नाले के पास स्थित कूड़े दान में एकत्र कचड़े का सफाई किया।नए नगर पंचायत होने के कारण उपक्रम की कमी है। ऐसे में कचड़ा हटाने नपा ने ट्रेक्टर किराए पर लेकर सफाई अभियान की शुरुआत किया है।प्रत्येक वार्डो में एकत्र कचरा को नगर पंचायत सफाई करेगी। अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि अपने अपने घरों को स्वच्छ रखे वार्ड और नगर की भी स्वच्छ रखना प्रत्येक नगर वासी का कर्तव्य है ।लोगों से अपील करते हुए कहा इसके लिए हमें अपने घरों से निकलने वाले कचरे को तीतर बितर फेंकने के बजाए एक जगह एकत्र करने की जरूरत है।नगर पंचायत से फिलहाल एक ई रिक्शा प्रत्येक वार्डो में सुबह से जाती है।उसी रिक्शे में कचरा को डाल दे जिसे उचित प्रबंधन किया जाएगा।इससे वार्डो मे स्वच्छता बनी रहेगी।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही दौड़ेगी स्वच्छता की गाड़ी_ नगर पंचायत सीएमओ दुष्यन्त साहू ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरुरी है। कचरा के बेहतर प्रबंधन के लिए आगामी दिनों में सुखा गिला कचरा पृथक प्रबंधन हेतु स्वीकृति मिल गई है। ई रिक्शा की संख्या बढ़ाने,ट्रेक्टर टीपर की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।




