गरियाबंद जिले के देवभोग और अमलीपदर तहसील में बारिश ने तबाही मचा दिया है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज भी दिन भर बरसने के आसार बने हुए हैं। यहां बहने वाले तेलनदी, सुखानदी के अलावा सभी बरसाती नाला उफान पर है। बारिश से जनजीवन प्रभावती है। लोगो को घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है। आधी रात से लोग रतजगा कर घर के समान को बचाने की मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। बेलाट नाला में लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच बच्चे खतरा मोल लेकर नहाते नजर आ रहे है तो हजारों एकड़ खेत जलमग्न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर पड़ गई है।24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा दर्ज हुई बारिश ने लोगो को 10 साल पहले आई बाढ़ की याद दिला रही है। लोग मशक्कत करते जूझते नजर आ रहे।
भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशाशन ने आज से आयोजित होने जा रहे त्रैमासिक परीक्षा को भी रद्द कर दिया है।
हालांकि प्रशाशन ने सुरक्षा को देखते हुए सिकासार बांध से 15,500 क्यूसेक पानी छोड़ रहे हैं ,क्योंकि यहां 87 प्रतिशत जलभराव की स्थिति बनी हुई है।



