अतरैला डोली मैरिज गार्डन में मनाया हरियाली महोत्सव

रीवा @ सुभाष मिश्रा। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र 68 के अतरैला डोली मैरिज गार्डन में आज हरियाली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा राजघराने की युवरानी वसुंधरा राज लक्ष्मी रही। हरियाली महोत्सव के कार्यक्रम का सफल संचालन सिरमौर मंडल की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सौदामिनी गुप्ता जी के द्वारा किया गया
सिरमौर विधानसभा अंतर्गत अतरैला में हरियाली महोत्सव का आयोजन डोली बारात मैरिज गार्डन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि वसुन्धरा राजे लक्ष्मी जी सिरमौर विधायक मा० दिव्यराज सिंह जी मौजूद रहे वहीं सिरमौर विधानसभा की महिला मंडल की ओर से अतरैला स्थिति मैरिज गार्डन में हरियाली तीज का उत्सव मनाया गया। उत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए महिलाओं ने सावन की मल्हार नाचते-गाते हुए झूला झूलकर आनन्द लिया कार्यक्रम की शुरूआत भगवान शिव-पार्वती,माता लक्ष्मी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया जहां पर महिलाओं के द्वारा गीत एवं नृत्य और मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवरानी साहिबा ने कहा कि आज इतने सुंदर कार्यक्रम में आप सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मुझे यहां बुलाया मुझे बहुत अच्छा लगा तीज का जो त्यौहार है शिव का त्योहार है और तीज का त्यौहार और सावन का त्यौहार एकता भक्ति का तो नारी शक्ति का कार्यक्रम है नारी अगर एक हो जाएं तो शक्ति प्रदर्शन कर सकती है नारी एक हो जाएं तो एकता और भक्ति भी दिखा सकती है,आज का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा था और मैं सभी महिलाओं को बहुत बहुत धन्यवाद करतीं हूं, जय श्री राम
वहीं सिरमौर विधायक ने कहा आज हरियाली महोत्सव का आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं .

महिला टीम को भी बहुत-बहुत बधाई देता है आप सभी की प्रेरणा से आज नारी सशक्तिकरण का कार्यक्रम हो चुका है यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था सीता के बगैर राम नहीं होते हैं और सीता की बहुत बड़ी भूमिका होती है, और हमारी सिरमौर क्षेत्र हमारी सीता माताएं है और आप लोगों के माध्यम से हम सिरमौर को और बेहतर बनाएंगे। युवरानी के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान एवं आए हुए पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों मंडल कार्यसमिति सदस्य जनपद पंचायत सिरमौर की अध्यक्ष जनपद/ सदस्य जवा जनपद के सम्मानित सदस्य एवं नगर परिषद् बैकुंठपुर के सम्मानित अध्यक्ष/पार्षद बहने सिरमौर नगर परिषद् के सम्मानित पार्षद बहने डभौरा नगर परिषद् के सम्मानित अध्यक्ष एवं पार्षद बहने विधानसभा की ग्राम पंचायत की सरपंच बहने तीनो मंडल के भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ एवं युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक एवं भोजन की व्यवस्था भाजयुमो मंडल सिरमौर के मंडल अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र शुक्ला जी भाजयुमो मंडल जवा के मंडल अध्यक्ष श्री शिवशंकर तिवारी जी एवं तीनों मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता साथियों द्वारा व्यवस्थित रूप से व्यवस्था करने में सहयोग कियेसिरमौर विधान सभा की ओर से एवं मंडल सिरमौर की ओर से आई हुई सभी बहनो एवं भाइयो का मै तहेदिल से आभार प्रकट करती हूं।



