हमर प्रदेश/राजनीति

हर घर तिरंगा अभियान 2.0, जिले के डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री और वितरण शुरू

13 से 15 अगस्त तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसहभागिता के साथ मनाया जाएगा।

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 76वां स्वतंत्रता दिवस आने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में गरियाबंद जिला के डाक विभाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2.0’ का प्रचार भी तेजी से किया जा रहा है। अभियान के तहत गरियाबंद जिला के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज विक्रय हेतु उपलब्ध है। इस अभियान के जरिए लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।

उल्लेखनीय है कि गरियाबंद डाक विभाग ने जिले के सभी डाकघरों के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को अंतिम छोर तक पहुंचाते हुए राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित किया था। इस उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए सरकार 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है। जिसे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसहभागिता के साथ मनाया जाएगा।

इस संबंध में डाक विभाग के उप संभागीय निरीक्षक योगेश गोंधलेकर द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के सभी डाकघरों में तिरंगा झंडा विक्रय हेतु 25 रुपए की दर से प्राप्त किया जा सकता है। उक्त संबंध में उप संभागीय निरीक्षक श्री गोंधलेकर एवं सहायक जयेश साहू ने पूर्व प्रदेश सहसंयोजक भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं युवा नेता आशीष शर्मा से मुलाकात कर अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। इस दौरान आंचलिक पत्रकार संघ अध्यक्ष राधेश्याम सोनवानी एवं रितेश यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को जनसहभागिता के साथ मनाए जाने को लेकर आमजनों से अपील की है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button