हाइवे रोड में अधजला मिला शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

रायगढ़। जिले के सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम मसनिया हाइवे रोड में एक अज्ञात शख्स की अधजली लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शख्स की शिनाख्त में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, हाइवे रोड में एक अज्ञात शख्स उम्र करीब 40 वर्ष की अधजली लाश मिली है, मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि  प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, फ़िलहाल पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा, अभी मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। सक्ती थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने लोगों से अनुरोध किया है कि जिस किसी को इसके बारे में कोई जानकारी मिले तो इस मोबाइल नंबर 75870-95677 पर तत्काल सूचित करें।

Exit mobile version