अलग – अलग स्थानों पर सट्टा संचालित करते आधा दर्जन सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर। सटोरियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने अलग – अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालित करते आधा दर्जन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरियों से नगदी 7100 रूपये और 3 मोबाईल फोन समेत सट्टा-पट्टी जब्त किया है। सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों को जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम की तरफ से सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर अलग – अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा/ऑन लाईन सट्टा संचालित करते 6 सटोरियों कृष्णा योगी, गिरी महानंद, मयंक जिज्ञासी, मनोज यादव, कुलेश्वर साहू और गजेन्द्र सेन को गिरफ्तार किया । पुलिस ने सटोरियों के पास से नगदी 7,100 रूपये, 3 मोबाईल फोन तथा सट्टा-पट्टी जब्त किया।


