VIRAL NEWS

लाखों रूपये की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। लाखों रूपये की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित आधा दर्जन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 1 ड्रील कटर, 1 मोटर सायकल और 6 मोबाईल को जब्त किया है। साथ ही 4,50,000 रूपये भी जब्त किया है। दरअसल पकड़े गए आरोपियों ने योजना बनाकर थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत जल विहार कॉलोनी स्थित कार्यालय में 10-11 जून की दरम्यानी रात को चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी 9,85,000 रूपये पार कर दिए थे ।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवेन्द्र कुमार वर्मा ने जल विहार कॉलोनी स्थित कार्यालय में नगदी रकम 9,85,000 रूपये चोरी होने की थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 351/23 धारा 457, 380, 401, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना में संलिप्त नागपुर महाराष्ट्र निवासी अल्तमस साजिद के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नागपुर रवाना होकर नागपुर में अल्तमस साजिद की पतासाजी करते हुए उसे नागपुर में पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अल्तमस साजिद ने चोरी की घटना को अपने साथी मेहंदी हसन, अमीन अली, हरीश संगतानी, शैलेन्द्र सिंह एवं जाहिद ईरानी के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी मेहंदी हसन, अमीन अली, हरीश संगतानी, शैलेन्द्र सिंह एवं जाहिद ईरानी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button