भोपाल। जिले में शूटिंग प्रतियोगिता के नाम पर कारतूसों का फर्जीवाड़ा होने की आशंका के चलते पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा शूटर्स का रिकार्ड तैयार किया गया है।
टीम ने करीब 80 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शूटर्स का रिकार्ड मंगवाया था, जिन्होंने लाइसेंस, बंदूक और कारतूस का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया था।
संत हिरदाराम नगर एसडीएम रविशंकर राय के कार्यालय में चली पेशियों के दौरान करीब एक हजार पेज की रिपोर्ट तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि अधिकारी एक-एक शूटर्स का रिकार्ड बारीकी से शस्त्र शाखा में उपलब्ध रिकार्ड से मिला रहे हैं।
एक महीने से चल रही जांच लगभग अंतिम चरण में है और एसडीएम रविशंकर राय व इंटेलिजेंस के एसीपी दीपक नायक ने एक हजार पेज की रिपोर्ट तैयार कर ली है।
इस रिपोर्ट में वन अपराध वाले शूटर्स के लाइेंसस निलंबित करने और पांच से दस साल तक टूर्नामेंट नहीं खेलने वाले एक दर्जन शूटर्स के गन लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की जा रही है, जिससे इन शूटर्स के पास सेल्फ डिफेंस का लाइसेंस रहेगा।
