VIRAL NEWS
IPL : गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद में आज होगा मुकाबला

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सोमवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद में मुकाबला होगा। यह मैच अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज का मैच जीतने से गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंच जाएगी । वहीं हैदराबाद के लिए करो या मरो का मैच होगा। हारने पर प्ले आफ की दौड़ में नहीं रहेगी।
इस सीजन में हैदराबाद 11 मैचों में 4 जीत और 7 हार के बाद 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। वहीं गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल की टॉपर है। टीम के 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 पॉइंट्स हैं।

