VIRAL NEWS
Breaking Big Gariaband : कोयबा में पुलिस और वन विभाग की छापामार कार्यवाही, सांभर के सिंग और फेंगोलिन का ताजा मांस बरामद

गरियाबंद। गरियाबंद उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के दक्षिण रेंज कोयबा में पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की। इस दौरान वन विभाग ने बड़ी संख्या में सांभर के सिंग और फेंगोलिन का ताजा मांस बरामद किया।

वन विभाग एवं पुलिस की छापा मार कार्यवाही में कोयाबा के सीताराम ध्रुव के घर से भारी मात्रा में वन्य जीव की मांस और बारह सिंगा का सिंग बरामद किया गया है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए।


