मध्यप्रदेश
गुढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — तीन चोर गिरफ्तार, 4 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी बरामद. थाना प्रभारी शैल यादव के नेतृत्व में लगातार जारी है अपराधियों पर शिकंजा
Gudh police launched a swift crackdown—three thieves were arrested, and gold and silver jewelry and cash worth 4 lakh rupees were recovered. Under the leadership of station in-charge Shail Yadav, the crackdown on criminals continues.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा – थाना प्रभारी शैल यादव के नेतृत्व में गुढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों (दो नाबालिग व एक वयस्क) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग चार लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा श्री शैलेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती आरती सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
पहला मामला
दिनांक 8 अक्टूबर को गुढ़ थाना क्षेत्र के एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर लिए हैं।
थाना प्रभारी शैल यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके पास से ₹35,000 नगद एवं लगभग ₹2.50 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों विधि-विरुद्ध बालकों को माननीय किशोर न्यायालय, रीवा के समक्ष प्रस्तुत किया।
दूसरा मामला
9 अक्टूबर को एक अन्य फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।
थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप उर्फ अंकित दुबे पिता राकेश दुबे (20 वर्ष), निवासी करौंदी थाना गुढ़ बताया।
आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी किए गए आभूषण कहां छिपाए हैं। पुलिस ने मौके से सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय रीवा में पेश कर जेल भेज दिया।
टीम का सराहनीय योगदान
इन दोनों बड़ी चोरियों का खुलासा थाना प्रभारी शैल यादव के नेतृत्व में संभव हो सका। इस कार्रवाई में
सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साकेत, प्रधान आरक्षक द्वारिका पटेल, आरक्षक राकेश वर्मा, अयोध्या प्रजापति, रामरतन वर्मा,
भूपेंद्र करौसिया, मनोज निनामा, विपिन यादव, सुधीर शुक्ला, राजकुमार गुप्ता,
महिला आरक्षक अनामिका द्विवेदी, तथा सैनिक काशीनाथ यादव, राजेश सिंह, संतोष मिश्रा, गौरीशंकर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
थाना प्रभारी शैल यादव ने कहा कि —
> “गुढ़ पुलिस जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।”
गुढ़ थाना प्रभारी की यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता है, जिसने अपराधियों में भय और नागरिकों में भरोसा दोनों बढ़ाया है।



