375 चीजों पर 22 सितंबर से घटा GST

GST reduced on 375 items from September 22

नई दिल्ली: त्योहारों के सीजन से पहले केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने घोषणा की है कि 375 वस्तुओं पर जीएसटी दरें घटाई जाएंगी। यह नई दरें नवरात्र 22 सितंबर से लागू होंगी। निर्मला सीतारमण ने साफ कहा कि कंपनियों को यह लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना अनिवार्य होगा। वित्त मंत्री ने बताया कि GST सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किए गए हैं, जिनका मकसद आम आदमी, किसान और छोटे कारोबारियों को राहत देना है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियां पहले ही दाम घटाने का ऐलान कर चुकी हैं और सरकार कीमतों पर नजर रख रही है। सांसदों को भी अपने क्षेत्रों में मूल्य की निगरानी करने को कहा गया है।

 

Exit mobile version