गर्भवतियों के इलाज में बड़ी लापरवाही, गार्ड के हाथों इलाज, अस्पताल व्यवस्था पर सवाल

Gross negligence in the treatment of pregnant women; treatment administered by a security guard; questions raised about hospital management.

रायपुर। रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। सुरक्षा में तैनात गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते और कैनुला निकालते नजर आ रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि, जिस समय गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप और कैनुला लगाने का काम कर रहा था। उस दौरान अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद थे। इसके बावजूद सुरक्षा गार्ड से मरीजों की मेडिकल प्रक्रिया कराई गई।

कैनुला लगाने-निकालने के कई वीडियो

गर्भवती महिलाओं को कैनुला लगाने और निकालने के कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में गार्ड मरीज के हाथ में कैनुला लगाते हुए और ड्रिप चढ़ाते हुए नजर आ रहा है। गर्भवती महिलाओं के इलाज के दौरान ड्रिप और कैनुला लगाने जैसी मेडिकल प्रक्रिया प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी करते हैं।

Exit mobile version