छत्तीसगढ़

डी ए वी जांता में रन फॉर डी ए वी मैंराथन का भव्य आयोजन

Grand Run for DAV Marathon organised at DAV Janta

अभिभावकों ने भी रन फार डीएवी में बढ़चढ़ कर भाग लिए

बेमेतरा:- बेमेतरा जिले का एक मात्र डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत रन फॉर डीएवी 2025 कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। यह कार्यक्रम डीएवी मैनेजमेंट समिति, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित हुए। जिसमें भारत देश के सभी डी ए वी संस्थानों में एक- दिन, एक- साथ रन फॉर डी ए वी का भव्य आयोजन रखा गया, जिसमें 2 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर तक का आयोजन था। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा दूसरी से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं, शिक्षक–शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, पालकगण आदि सभी ने 2 किलोमीटर दौड़ में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूजा देवव्रत मिश्रा सरपंच ग्राम पंचायत जांता ने हरि झंडी दिखा कर शुभारंभ किए।

संस्था के प्राचार्य पी एल जायसवाल ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि

रन फॉर डीएवी का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में व उनके सिद्धांतों को बढ़ावा देना, शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस को प्रोत्साहित करना, एवं एकता और सहयोग की भावना जगाने के साथ साथ देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम से गांधीजी के जीवन संदेश-सत्य,अहिंसा और सेवा को जन-जन तक पहुँचाने का एक अथक प्रयास है।

इस कार्यक्रम के बाद सभी को गांधी जी का संदेश “स्वच्छता, स्वास्थ्य और सेवा ही सच्चे राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं।” को याद करते हुए यह संकल्प दिलाया गया कि हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और शांति का संदेश भी फैलाएँगे ” मैं अपने आप से वादा करता हूँ कि हम प्रतिदिन शारीरिक गतिविधि और खेलकूद, दौड़ के लिए समय निकालेंगे तथा अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों व समाज को शारीरिक रूप से फिट रहने और भारत को एक फिट राष्ट्र बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।” विद्यालय परिवार के साथ- साथ अभिभावकों ,छात्र-छात्राओं ने रन फॉर डीएवी के तहत बड़ी संख्या में दौड़ लगाएं।

Related Articles

Back to top button