भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर रामविचार नेताम का सनावल मंडल में भव्य स्वागत

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को रामानुजगंज विधानसभा 07 से प्रत्याशी बनाए जाने पर सनावल मंडल में प्रथम आगमन पर आतिशी स्वागत किया गया। बाइक रैली चिनिया, छतवा, हरिहरपुर नागेश्वर धाम, कलिकापुर चौक, रामचंद्रपुर,विशुन पुर,रेवतीपुर, दोलांगी, बरवाहि,से होते हुए सनावल में बाईक रैली का समापन किया गया। हर जगह आतिशी स्वागत किया गया।

जिसमें मुख्य रूप जिला पंचायत सदस्या पुष्पा नेताम, रामानुजगंज विधानसभा के संयोजक बलवंत सिंह अधिवक्ता अनूप तिवारी, जिला पंचायत सदस्य रामचरित सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अनूसूचित जनजाति के प्रदेश आमंत्रित सदस्य मुंशीराम सिंह, धरमजित सिंह, बब्लानंद सिंह,महामंत्री नारद यादव एवं विशाल संख्या में सनावल मंडल के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश मंडल में निवासरत प्रदेश, जिले के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बाइक रैली का समापन किया गया। सभी ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार लाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version