छत्तीसगढ़

डी.ए.वी. जांता में विद्यालय स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

Grand finale of school level annual sports competition at DAV Janta

डी.ए.वी. जांता में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जिला खेल अधिकारी शामिल हुए

बेमेतरा:- डी ए वी जांता में दो दिवसीय वार्षिक खेल का समापन उल्लास, उमंग और गर्व के मधुर स्वर में संपन्न हुआ। खेल मैदान में गूंजते जयघोष, खिलाड़ियों की दमकती मुस्कानें और झिलमिलाती ट्रॉफियों की रोशनी ने इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया। वहीं समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर के प्रतिनिधि व जिला खेल अधिकारी उपेंद्र सिंह सेंगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को चार चाँद लगाए तथा विद्यार्थियों में प्रेरणा और उत्साह का संचार किया। विशेष अतिथि अनूप सिंह खेल शिक्षक सेजस राठी,स्कूल बेमेतरा उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचा किया।

इस भव्य आयोजन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और एथलेटिक्स, बोरा दौड़, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, डिस्कस थ्रो, एरोबिक्स,डाज बाल, रिले रेस, दौड़, रस्सा कसी सहित अनेक प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन दिवस का शुभारंभ पारंपरिक तिलक समारोह से हुआ, जहाँ अतिथियों का स्वागत पुष्प, तिलक और मधुर मुस्कान से किया गया। इसके पश्चात डी.ए.वी. गण द्वारा राज्य गीत व डी ए वी गान का सस्वर गायन किया गया, जिसने वातावरण को एकता, समर्पण और गर्व की भावना से भर दिया। अतिथियों को कैप, बैज, श्रीफल, शॉल, और पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी के मन को प्रसन्न कर दिया। स्वागत भाषण एवं बैठक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य पी एल जायसवाल ने कहा — “यह प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से बारहवीं तक बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। जिसमे विद्यालय द्वारा सभी बच्चों को कुल चार हाउसों में विभाजित किया गया है, दयानंद हाउस, महात्मानन्द हाउस, श्रद्धा नन्द हाउस एवं विवेकानंद हाउस सभी चारों हाउसों के बच्चों को जिन प्रतिभागियों ने प्रथम और द्वितीय व तृतीय आए है उन्हें पुरुस्कृत किया गया, ”उन्होंने आगे कहा कि डी ए वी स्पोर्ट्स को भारत सरकार के यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्रालय द्वारा एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन (National Sports PromotionOrganization – NSPO) के रूप में आधिकारिक मान्यता प्राप्त है।साथ ही, यह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की एक संलग्न इकाई (affiliated unit) भी है। डी.ए.वी. संस्थान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करना है — “हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी न केवल अंकों से बल्कि अपने आचरण, खेल भावना और जीवन दृष्टिकोण से भी समाज में उदाहरण प्रस्तुत करें।” श्री प्रशांत कुमार ने आयोजन समिति, शिक्षकों, खिलाड़ियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल का उत्सव नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और भारतीय संस्कृति का उत्सव है।

तदोपरान्त 4×100 मीटर रिलेरेस हुआ। व 80 मीटर रेस का आयोजन हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें शारीरिक और कलात्मक उत्कृष्टता के बीच संतुलन प्रदर्शित किया गया, क्योंकि किसी बच्चे का समग्र विकास शारीरिक फिटनेस और सृजनात्मक अभिव्यक्ति – दोनों पर निर्भर करता है। इसके पश्चात् कार्यक्रम का सबसे प्रतीक्षित भाग, पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप ट्रॉफी एवं संपूर्ण (ओवरऑल) चैंपियनशिप
विवेकानंद हाउस को 124 अंक के साथ प्राप्त हुआ।


रनरअप उप विजेता में दयानंद हाउस 113 अंक के साथ प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी उपेंद्र सिंह सेंगर ने अपने उत्साहवर्धक उद्बोधन में कहा —“खेल जीवन का सबसे सशक्त शिक्षक है। यह हमें सिखाता है कि हार में भी कैसे मुस्कुराना है और जीत में भी विनम्र कैसे रहना है। खेल हमें टीम वर्क, समय प्रबंधन, अनुशासन और धैर्य का वास्तविक पाठ पढ़ाता है — यही जीवन की सफलता के स्तंभ हैं।”उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के खिलाड़ी ही कल के भारत का भविष्य हैं —आपके पसीने की हर बूँद, आने वाले भारत की सफलता की गाथा लिखेगी। इसलिए मैदान में ईमानदारी, समर्पण और दृढ़ता के साथ उतरें। जीत-हार तो क्षणिक है, पर सच्चा खिलाड़ी वही है जो हर परिस्थिति में पूरे मन से अपना सर्वश्रेष्ठ दे।” अपने संबोधन के अंत में उन्होंने डी.ए.वी. संस्था द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा — “डी.ए.वी. स्कूल केवल शिक्षा नहीं देता, बल्कि संस्कार, संस्कृति और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नागरिक तैयार करता है। मुझे गर्व है कि ऐसे विद्यालयों में हमारे देश का भविष्य गढ़ा जा रहा है।”इसके पश्चात खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत जम्बल मार्च ने अनुशासन, एकता और देशप्रेम का अद्भुत परिचय दिया। ध्वज अवरोहण के साथ प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा हुई और मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्वलित कर खेल ज्योति को सम्मानपूर्वक विश्राम दिया गया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट कर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर खेल शिक्षक अखलेश पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ततपश्चात शांति पाठ के साथ यह दो दिवसीय वर्षीक खेल प्रतियोगिता सफलता, प्रेरणा और गौरव की अमिट छाप छोड़ते हुए संपन्न हुई। यह आयोजन केवल विजेताओं के नामों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर उस खिलाड़ी के मन में अमर हो गया जिसने खेल के माध्यम से खेल भावना का सन्देश दिया।

वार्षिक खेल कूद के आयोजन में स्कूल के खेल शिक्षक अखलेश पटेल कि मुख्य भूमिका रही विद्यालय से शिक्षक ललित देवागन, अनिल कुमार, अभिषेक दुबे, विमल साहू, पूनम शर्मा, ऐश्वर्य देशमुख, प्रवीण देवांगन, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, राजा तनतुवे, रेणुका पटेल, रितिका साहू, दीपिका वर्मा, साक्षी शर्मा,लेखनी चंद्राकर, संदीप साहू, स्वापनिल शर्मा, शोभा रानी, प्रीति यादव, अन्नू चंद्राकर, गौरी यादव, आर्या निधि, भारती, रुखमणि, रामेश्वरी, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, युवराज चन्द्राकर, नरेश साहू आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button