छत्तीसगढ़

बलरामपुर में वन महोत्सव का भव्य आयोजन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया पौधारोपण

Grand celebration of Van Mahotsav in Balrampur; Agriculture Minister Ramvichar Netam plants a sapling.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय, बलरामपुर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रुद्राक्ष का पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं नागरिक शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के आधार हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पौधारोपण के साथ उसके संरक्षण का भी आह्वान किया।

 

वहीं वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button