रतलाम। मंगलवार को एसपी कार्यालय में आलोट के पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र गेहलोत की पुत्रवधू व कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की पौत्रवधू दिव्या गहलोत ने अपने पति देवेंद्र एवं ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दिव्या ने शिकायत में आरोप लगाया कि नागदा निवासी पति देवेंद्र गेहलोत, ससुर जितेंद्र गेहलोत, देवर विशाल गेहलोत व दादी सास अनिता पत्नी थावरचंद गेहलोत पिछले कई वर्षों से निरंतर दहेज की मांग कर मारपीट, गाली-गलौच, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देते रहे हैं। कई बार उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। उसकी चार वर्षीय पुत्री को दहेज के लिए दबाव बनाने के लिए उससे छीनकर अपने पास रखा है। हाल ही में जब वह अपनी पुत्री से मिलने ससुराल व स्कूल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे पुत्री से मिलने तक नहीं दिया।
राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की पौत्रवधू ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
Governor Thaawarchand Gehlot's granddaughter alleges harassment
