राज्यपाल पटेल ने राजभवन में किया कन्या-पूजन

Governor Patel performed Kanya-Pujan at Raj Bhavan

कन्याओं को उपहार प्रदान किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल महानवरात्रि पर्व पर राजभवन परिसर स्थित मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्याओं को तिलक लगाकर मिष्ठान और उपहार भेंट किए। राज्यपाल श्री पटेल ने माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। प्रदेश और देश के विकास और निवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाउसहोल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version