राज्यपाल हरिचंदन ने राजिम कुंभ में की महानदी की महाआरती

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियांबद। महाशिवरात्रि के महापर्व के अवसर पर 15 दिनों तक चलने वाले रामोत्सव राजिम कुंभ कल्प का समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन पहुंचे। राज्यपाल ने गंगा आरती में शामिल होकर माँ गंगा मैया की आरती किये आरती के बाद राजिम कुंभ कल्प के समापन समारोह के मुख्य मंच में राज्यपाल व मौजूद अतिथियों ने भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

समापन समारोह में राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पवित्र नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम के कुंभ मेले में शामिल होकर मुझे आत्मिक प्रसन्ता हो रही हैं, यह हमारे लिए गौरव का विषय हैं कि देश भर के प्रतिष्ठित आचार्यो, साधु, संतो, महामंडलेश्वर, महात्माओ के दिखाए मार्ग पर चलने से ज्ञान की प्राप्ति होती हैं और जीवन मे सकारात्मक बदलाव आता हैं।

समापन के इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल रहे, समापन समारोह में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव राजनांदगांव से लडने को लेकर तीखा प्रहार किया है, उन्होंने कहा है, कि दुर्ग से चुनाव वो क्यों नही लड़ रहे हैं, डर गए क्या, क्या हुआ है, आखिर राजनांदगांव वाले क्यों उन्हें स्वीकार करेंगे, वहीं उन्होंने मीडिया के एक और सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 ही सीटें है, और होती तो वो जीत जाते।

Exit mobile version