
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की लेटलतीफी को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भोपाल स्थित वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में छापामार कार्यवाही कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
तीनों कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, आने जाने का समय, और अनाधिकृत उपस्थिति की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने टीम बनाकर सभी जगह तैनात कर दी है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।



