छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

कानून व्यवस्था को लेकर सजग है सरकार, जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी : सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी में कोयला कारोबारी के कार्यालय पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इस मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जिस मुस्तैदी के साथ पिछली बार अमन साहू गैंग के लोगों को पकड़ा गया था, उसी तरह इस बार भी पुलिस आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करेगी।

मुख्यमंत्री साय जशपुर में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, “आज हमारे विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।”

अयोध्या यात्रा

मुख्यमंत्री ने अपनी अयोध्या यात्रा के बारे में भी जानकारी दी। शनिवार को मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “हमने छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और हनुमानगढ़ी में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, हमने सरयू नदी में भी पूजा पाठ किया।”

विधानसभा उपचुनाव परिणाम

7 राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया ब्लॉक ने 13 में से 10 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा को दो सीटों पर सफलता मिली है। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “चुनाव में जनता का निर्णय होता है और भाजपा का प्रदर्शन समीक्षा का विषय है।”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सजग है और किसी भी अप्रिय घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है और दोषियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button