छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए खुशखबरी, मेमू सेवा फिर शुरू

Good news for passengers: MEMU service resumes.

बिलासपुर: वर्षा व मेंटेनेंस कार्य से ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। बुधवार को अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब पहुंचीं। परिचालन में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में अतिरिक्त समय बिताना पड़ा। 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस 3:30 घंटे, 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 3:46 घंटे, 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 4:15 घंटे, 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे देरी से बिलासपुर पहुंची। इसी तरह 12130 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 2:20 घंटे, 18518 विशाखापत्तनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस तीन घंटे, 18248- रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस दो घंटे, 12261 सीएसटीएम-हावड़ा एक्स्प्रेस छह घंटे, 18238- अमृतसर- बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे और 18477 पुरी- योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4:25 घंटे विलंब से पहुंची।

रद चार मेमू ट्रेनें आज चलेंगी बिलासपुर-रायपुर मंडल के भाटापारा–हथबंद स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में आटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग कार्य के लिए 23 जुलाई को जिन चार मेमू ट्रेनों का रद किया गया था, वह अब चलेंगी। यात्रियों व छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने इन्हें रिस्टोर कर दिया है। इन ट्रेनों में 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68734 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर, 68733 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर व 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर शामिल है।

नैला साइडिंग में मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतरे

नैला स्टेशन के पास साइडिंग में मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतर गए। घटना उस समय हुई, जब मालगाड़ी को मुख्य लाइन से हटाकर साइड लाइन पर ले जाने के लिए पीछे की ओर किया जा रहा था। हादसे में दो वैगन पूरी तरह पलट गए, जबकि दो वैगन पटरी से उतरकर सीधे खड़े रहे।

राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और नैला मुख्य यार्ड में सामान्य रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। मालगाड़ी के पिछले हिस्से के 33वें से 36वें नंबर तक के चार वैगन पटरी से उतरे।

इनमें 33वां और 34वां वैगन पलट गया, जबकि 35वां और 36वां वैगन पटरी से उतरने के बाद भी सीधे खड़े रहे। घटना की सूचना लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद वैगनों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए बिलासपुर से दोपहर 12:15 बजे दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) रवाना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button