हमारे देश के तिरंगे की शान बढ़ाने वाले महिला पहलवानों को न्याय दो, बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करो – राजेश नुरूटी

कांकेर @ धनंजय चंद। आदिवासी छात्र युवा संगठन के प्रमुख राजेश नुरूटी ने कहा कि हमारे देश के तिरंगे की शान बढ़ाने वाले महिला पहलवानों के साथ भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरणसिंह द्वारा यौन शोषण किया गया है परंतु बृजभूषण शरणसिंह के ऊपर आज तक कोई कानूनी कार्यवाही नहीं किया गया है।यौन शोषण के आरोप के बावजूद बृजभूषण शरणसिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने हुए हैं और पिछले 2-3 महीनों से महिला पहलवानों के द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरणसिंह को पद से हटाने एवं उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही को लेकर आंदोलनरत थे किंतु 28 मई को दिल्ली पुलिस द्वारा बलप्रयोग करके महिला पहलवानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचला गया।शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलना लोकतंत्र की हत्या हैं।
दिल्ली पुलिस की इस कृत्य को आदिवासी छात्र युवा संगठन छत्तीसगढ़ घोर निंदा करती हैं। देश के लिए समर्पण भावना से अपना सब कुछ त्याग कर देश के शान तिरंगे को झुकने नही दिया आज वही महिला खिलाड़ी सड़क पर न्याय की भीख मांग रही है मोदी सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा जुमला मात्रा साबित हो रहा है देश के मान बढ़ाने वाले बेटियां भी सुरक्षित नही है देश के लिए मेडल जीतने वाले बेटियां न्याय की भीख मांग रही है आम गरीब बिटियों के लिए तो न्याय की उम्मीद ही नही की जा सकती और देश में बेटियां सुरक्षित नही दिन ब दिन इस तरह के घटनाएं बढ़ती ही जा रही है यह देश के पितृसत्तात्मक सोच को साबित करता है। 2-3 महीनों से महिला पहलवानों बृजभूषण शरणसिंह को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं लेकिन देश ताकतवर सत्ता में काबिज होने के कारण उनके ऊपर कार्यवाही नही हो रही हैं इस से साबित होता है कि ताकतवर व्यक्ति के लिए अलग कानून व्यवस्था है और गरीबो के लिए अलग कानून व्यवस्था है।
आदिवासी छात्र युवा संगठन मांग करती हैं कि बृजभूषण शरणसिंह को सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से तत्काल हटाया जाए और उनको कानूनी कार्यवाही किया जाए।



