डी ए वी जांता अंडर 17 बालिकाओं ने राज्यस्तरीय कब्बड्डी में गोल्ड मेडल के साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
बेमेतरा:- डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स के संभाग स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शानदार समापन हुआ। डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल नकटी सेमरा जगदलपुर के तत्वाधान में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों से 96 स्कूलों के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न 30 खेलों में हिस्सा लिया।
तीन दिवसीय खेल का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप रहे।
खेल समापन समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आई जी) पी सुंदरराज रहे। विशिष्ट अतिथि डी ए वी संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रमुख रीजनल ऑफिसर, क्षेत्रीय अधिकारी (प्रक्षेत्र अ)डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स छत्तीसगढ़ जोनल कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार उपस्थित रहे।
डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के प्राचार्य पी एल जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बच्चों को बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि तीन दिवसीय खेलों में डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें अंडर 17 कबड्डी बालिका फाइनल में क्लस्टर 2 डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उल्नार को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए और नेशनल दिल्ली ले चयनित हुए अपने माता–पिता, स्कूल व बेमेतरा जिले का नाम रोशन किया।
छत्तीसगढ़ डी ए वी प्रमुख रिजनल ऑफिसर प्रशान्त कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी जिलों के बच्चों को उत्साहित किए साथ ही सभी बच्चों को अपने उद्बोधन के माध्यम से बताया कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए खेल से हमारा मानसिक ,शारीरिक व बौद्धिक गुणों का विकास होता है तथा विभिन्न प्रकार के खेल में हार और जीत तो लगी रहती है, डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों को प्रमुख रूप से सर्वांगीण विकास के साथ आगे बढ़ाना मेरा एक सपना है व इन स्कूलों के सर्वांगीण विकास के लिए यह विभिन्न प्रकार के खेलों में जुड़ाव देखने को मिल रहा है वास्तव में डी ए वी स्कूलों व डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर यह खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री स्कूलों के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि हम किसी से कम नहीं है।
राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के क्लस्टर एक के क्लस्टर इंचार्ज प्रमुख डॉ बी पी साहू ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में कक्षा बारहवीं से प्रीति, कक्षा ग्यारहवीं से दामिनी ,जानकी , दिलेश्वरी, दसवीं से अंजू,रागिनी, राधा, निशा, नवमी से उर्मिला व सातवीं से सुनीता ने अपने जीत का श्रेय अपने माता-पिता,प्राचार्य,शिक्षक सहित स्कूल खेल शिक्षक अखिलेश पटेल को दिया।
