छात्राएं, छात्र के साथ एक स्कूल में नहीं पढ़ना चाहती पहुंची कलेक्टर से मिलने

Girls do not want to study in the same school with boys, they went to meet the collector

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद कलेक्टोरेट में उस समय आपा धापी मच गई जब फिंगेश्वर ब्लाक मुख्यालय की 100 से ज्यादा छात्राएं अचानक कलेक्टर से मिलने पहुंच गई। पर कलेक्टर छात्राओं से मिले बगैर सीधे निकल गए। छात्राएं रास्ता रोक कर अपनी बात कहने की कोशिश करते रहे पर कर्मी छात्राओं को हटा कर कलेक्टर के लिए निकालने का रास्ता बना दिये। अफसरों के इस रवैए से 65 किमी दूर से आये छात्राओं को मायूस किया। वही अफसरों द्वारा पुलिस भी बुला ली गई थी। लेकिन छात्राएं अपनी समस्या का समाधान कराने कलेक्टोरेट के भीतर प्रांगण में ही खड़े रहे । मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी पहुंच कर प्रशाशन की ओर से मोर्चा संभाल रहे थे।
लेकिन कलेक्टर के जाने के बाद  इन छात्राओ को पुलिस के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर जाने का रास्ता ब्याया गया।
      आपको बता दे की दरअसल युक्ति युक्त करण के तहत फिंगेश्वर मुख्यालय में स्थित 425  दर्ज संख्या वाले कन्या उच्चतर विद्यालय को 225 की दर्ज संख्या वाले बालक उच्चतर मर्ज कर दिया गया। जबकि छात्र, पालक व संचालन समिति उसका पुरजोर विरोध कर रही थी।
छात्राएं, छात्र के साथ एक स्कूल में नहीं पढ़ना चाहती। आरोप है कि छात्र आये दिन उपद्रव करते है। लेकिन प्रशाशन सरकारी  नीति के तहत मर्ज को उचित ठहराते हुए स्थानीय स्तर पर इसका समाधान निकालने की बात कहते नजर आ रही है।
Exit mobile version