छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग दो माह में 01 करोड़ से अधिक अवैध धान परिवहन एवं बिक्री पर किया गया कार्यवाही

Gariaband police took action against illegal transportation and sale of paddy worth more than Rs 1 crore in about two months.

गरियाबंद पुलिस द्वारा दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध विगत एक माह, 28 दिवस में 3308.65 कि्ंवटल कीमती 01 करोड 03 लाख 56 हजार 815 रूपये का अवैध धान किया गया,जप्त।

दिनांक 06.01.2026 को थाना देवभोग, थाना अमलीपदर एवं थाना छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 04 पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए 04 प्रकरणों में कुल 296 कट्टा (122.4 कि्ंवटल) कीमती 03 लाख 79 हजार 440 रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

विगत एक माह, 28 दिवस से लगतार विशेष अभियान चला कर 66 चार पहिया वाहन एवं 04 लावारिस इस प्रकार कुल 70 प्रकरणों में अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 7744 कट्टा धान को जप्त कर संबंधित विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु किया गया सुपुर्द।*

अब तक धान की अवैध परिवहन एवं बिक्री का 3308.65 कि्ंवटल कीमती 01 करोड़ 03 लाख 56 हजार 815 रूपये का धान जप्त।

थाना देवभोग, अमलीपदर एवं थाना छुरा की कार्यवाही।

विवरण- गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 06.01.2026 को मुखबीर से थाना देवभोग को सूचना मिला की एक 407 मेटाडोर वाहनों में उडीसा की ओर से थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम अलग-अलग घटना स्थल रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ 407 मेटाडोर वाहन क्रमांक ओ.डी 08-डी-8898 में 100 कट्टा (40 कि्ंवटल) अवैध धान परिवहन करते जप्त। इसी क्रम मे थाना अमलीपदर को मुखबीर से सूचना मिला की उडिसा की ओर से एक बिना नम्ब्र प्लेट वाली ट्रेक्टर में अवैध रूप से धान परिवहन कर बिक्री करने के लिए जा रहा है। जिसकी सूचना दतस्दीक हेतु घटना स्थल पर पुलिस टीम रवाना कर बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रेक्टर में 80 कट्टा धान प्रत्येक में 45 की भरती कुल (36 कि्ंवटल) बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। इसी प्रकार थाना प्रभारी छुरा को मुखबीर से सूचना मिला की दो बोलेरो वाहन में उडिसा से अवैध धान बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। मुखबीर द्वारा बनाये गये घटना स्थल पर पहुच कर अवैध धान से भरा हुआ बोलेरो पीकअ वाहन क्रमांक सीजी.07-बीजी-3987 में 58 कट्टा धान एवं बोलेरो वाहन क्रमांक ओ.डी.-26-8272 में 58 कट्टा अवैध धान कुल 116 कट्टा अवैध धान को परिवहन करते पाया गया। इस प्रकार कुल 03 प्रकरणों में कुल 296 कट्टा (122.4 कि्ंवटल) धान के साथ 04 चार पहिया वाहन को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार विगत एक माह, 28 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 70 प्रकरणों में 7744 कट्टा (3308.65) कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

 

*जप्तधान-*

विगत एक माह, 28 दिवस में कुल 66 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 7744 कट्टा धान कुल 3308.65 कि्ंवटल कुल कीमती 01 करोड़ 03 लाख 56 हजार 815 रूपये

 

*दिनांक 06/01/2026 की कार्यवाही में जप्त वाहन-*

01) 407 मेटाडोर वाहन क्रमांक में 100 कट्टा धान (थाना देवभोग)

02) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-07-बीजी-3987 में 58 कट्टा धान (थाना छुरा)

03) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.26-8272 में 58 कट्टा धान (थाना छुरा)

04) बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रैक्टर में 80 कट्टा धान (थाना अमलीपदर)

Related Articles

Back to top button