गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.480 लीटर देषी मदिरा मसाला से साथ दो आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार

Gariaband Police arrested two accused with 6.480 liters of country-made spiced liquor.

कार्यवाही थाना राजिम।

गरियाबंद – नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 03.08.2026 को थाना प्रभारी राजिम को मुखबीर से सूचना मिला कि राजिव लोचन राईस मिल के आगे पिताईबंद रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप अपने मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी04 एमसी-9653 में देशी मदिरा मसाला शराब रख कर परिवहन कर रहा था। जिसे घटना स्थल पर पुलिस जवानों के द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। आरोपियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) अषोक बंजारे पिता मजनू बंजारे उम्र 37 वर्ष निवासी तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर 02) कुलदीप खण्डेलवाल पिता अमरदास खण्डेलवाल उम्र 27 वर्ष निवासी तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर दोनो के कब्जे से कुल 6.480 लीटर देषी मदिरा मसाला शराब कीमती 3600 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। मामले में दो आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अशोक बंजारे एवं कुलदीप खण्डेलवाल के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पायेजाने पर समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01) अशोक बंजारे पिता मजनू बंजारे उम्र 37 वर्ष निवासी तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर

02) कुलदीप खण्डेलवाल पिता अमरदास खण्डेलवाल उम्र 27 वर्ष निवासी तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर

जप्त सामग्री –

6.480 लीटर कच्ची महुआ किमती 3600 रूपये।

मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी04 एमसी-9653 कीमती 20 हजार रूपये।

Exit mobile version