देवीचरण ठाकुर
कार्यवाही थाना देवभोग।
गरियाबंद – होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गरियाबंद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवभोग पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर लगातार पेट्रोलिंग एवं रेड कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 03.03.2026 को थाना देवभोग पुलिस टीम को टाउन पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर सूचना मिली कि तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है कि सूचना पर थाना से तीन टीम तैयार कर तीन अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही की गई। जिसमें कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 55 लीटर अवैध ओडिशा प्रांत की महुआ शराब जप्त की गई।
तीनों प्रकरणों में आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
होली के दौरान थाना देवभोग पुलिस टीम द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई तथा नाबालिग द्वारा मोटर साइकिल चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी –
जप्त समाग्री–
