छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस द्वारा 51 लाख रूपये के अवैध गांजा के साथ मध्य प्रदेश के दो तस्करों को धरदबोचा

Gariaband Police apprehended two smugglers from Madhya Pradesh with illegal cannabis worth ₹51 lakh.

आरोपियों के कब्जे से 102.750 अवैध गांजा, एक सफेद रंग का डस्टर कार, दो मोबाइल किया गया, जप्त।

कुल जप्त सामग्री- 54 लाख 99 हजार रूपये।*

कार्यवाही थाना मैनपुर।

विवरण- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, शराब के तस्करी करने वालों पर कडे एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रांर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने के लिए फिक्स प्वाइंट लगा कर चेकिंग किया जा रहा है। दिनांक 07.07.2026 को थाना प्रभारी मैनपुर को मुखबीर से सूचना मिला की एक सफेद रंग के डस्टर कार में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा लेकर देवभोग रोड होते हुए मैनपुर की ओर जा रहा है। मुखबीर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मैनपुर से पुलिस टीम रवाना कर झरियाबहरा तिराहा के पास पुलिस टीम को तैनात कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबीर के द्वारा बताये गये सफेद रंग का डस्टर कार आते दिखा। जिससे दुर से हांथ से ईषारा कर रोका गया। पुलिस को देख कर कार चालकर वाहन को तेज गति से भागाने लगा। जिसे बैरिकेट लगा कर रोका गया। वाहन में सवार व्यक्तियों का नाम पता पुछने पर 01) आर्यन मालवीय पिता हरीष मालवीय उम्र 20 वर्ष निवासी ईछावर थाना ईछावर जिला सिहोर (म.प्र.) 02) अभिषेक महेस्कर पिता जितेन्द्र महेस्कर उम्र 23 वर्ष ईछावर थाना ईछावर जिला सिहोर (म.प्र.) का रहने वाला बताया। समक्ष गवाहन के सफेद रंग के डस्टर कार का तलाशी लेने पर कार में रखे अवैध रूप से 102.750 किलो ग्राम कीमती 51 लाख 37 हजार 500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग का डस्टर कार क्रमांक सीसी 04- के.डब्लू.-5689 कीमती 03 लाख 50 हजार व दो नग मोबाइल कीमती 11 हजार 500 रूपये। कुल जप्ती – 54 लाख 99 हजार रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी आर्यन मालवीय एवं अभिषेक महेस्कर का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटि एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना मैनपुर पुलिस टीम की विषेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी-

01) आर्यन मालवीय पिता हरीश मालवीय उम्र 20 वर्ष निवासी ईछावर थाना ईछावर जिला सिहोर (म.प्र.)

02) अभिषेक महेस्कर पिता जितेन्द्र महेस्कर उम्र 23 वर्ष ईछावर थाना ईछावर जिला सिहोर (म.प्र.)

जप्त सामग्री –

▶️ 102.750 किलो ग्राम कीमती 51 लाख 37 हजार 500 रूपये

▶️ सफेद रंग का डस्टर कार क्रमांक सीसी 04- के.डब्लू.-5689 कीमती 03 लाख 50 हजार

▶️ दो नग मोबाइल कीमती 11 हजार 500 रूपये।

▶️ कुल जप्ती – 54 लाख 99 हजार रूपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button